Control Blood Sugar : मेथी और जामुन से करें डायबिटीज को कंट्रोल, जानिए डायबिटीज के घरेलू उपाय
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं, आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।

Home Remedies To Diabetes : मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए आपको अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। लंबे समय तक भूखे रहने से बचें। बिना स्टार्च वाले भोजन को भोजन में शामिल करें, मीठा बिल्कुल न खाएं।
अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो शुगर लेवल बढ़ सकता है। मधुमेह होने के बाद रोगी को अपने वजन पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता होती है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक दवाएं और घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं, आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें हैं जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं।
मधुमेह के आयुर्वेदिक और घरेलू उपचार
ब्लड शुगर कंट्रोल करें: मेथी और जामुन से करें डायबिटीज को कंट्रोल, जानिए डायबिटीज के घरेलू उपाय
1- मेथी- मधुमेह में मेथी दाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में रात भर भिगो दें और सुबह खाली पेट उस पानी को बीजों के साथ पी लें। मेथी का पानी पीने के बाद आपको आधे घंटे तक कुछ भी नहीं खाना है।
जामुन के बीज- जामुन के बीज आयुर्वेद में कई तरह के उपचार में प्रयोग किए जाते हैं। डायबिटीज में भी जामुन खाने और इसके बीजों का पाउडर बनाकर इस्तेमाल करने से शुगर कंट्रोल में रहता है। इस चूर्ण को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें।
3- जैतून का तेल- जैतून के तेल के कई फायदे होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, हृदय को स्वस्थ रखने और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद करता है। जैतून का तेल ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है।
4- दालचीनी- मसालों में दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से मधुमेह को नियंत्रित किया जाता है। दालचीनी में मधुमेह विरोधी गुण होते हैं। रोजाना आधा चम्मच दालचीनी पाउडर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम रहता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करें: मेथी और जामुन से करें डायबिटीज को कंट्रोल, जानिए डायबिटीज के घरेलू उपाय
5- लहसुन- आयुर्वेद में लहसुन को काफी फायदेमंद माना गया है। लहसुन का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने और मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है। लहसुन की 2-3 कलियां रात को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट चबाकर खाएं।